किच्छा में चल रहे स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ बन विकास निगम अध्य्क्ष कैलाश गहतोड़ी ने कर खिलाड़ियों से किया परिचय

किच्छा।आज पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर किच्छा इंद्रा गांधी खेल मैदान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल जी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का शुभारंभ वन विकास निगम के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री स्तर) कैलाश गहतोड़ी ने स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया!

टूर्नामेंट का फाइनल बिंदुखत्ता व खटीमा के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर खटीमा ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 155 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए बिंदुखत्ता ने 6 विकेट खोकर 14.2 ओवरों में ही 156 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। बिंदुखत्ता टीम के फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच बिंदुखत्ता टीम के खिलाड़ी छोटू एवम मैन ऑफ द सीरीज बिंदुखत्ता के कप्तान राजू बने। मैच में अंपायर दिलीप सागर व अंशुल गंगवार ने अनुशासित मैच सम्पन्न कराया। मुख्य तिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का टूर्नामेंट संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने शाल ओढ़ाकर एवम स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने विजेता वी उपविजेता टीम के खिलाड़ीयो को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य रूप से संदीप अरोरा, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, कुंदन लाल खुराना, धर्मराज जयसवाल,अंशुल गंगवाल, अमन विर्क, नंदराम प्रजापति, दिलीप सागर, मोहमद हनीफ, जितेश यादव, रोशन आर्य, मनीष मेहरा, राजदा, हिमांशु सिंह, करन, राजू सिंह, सुमित कुमार, सचिन कुमार, सतीश सिंह, मुकेश कोली, सुरेंदर चौधरी, राजेश कुमार, विशाल गुप्ता, उमेश पाल, विशाल शर्मा, अमन सिंह विर्क, सुमित कुमार, दर्शन, दर्शन सागर उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement