महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उधम सिंह नगर द्वारा केंद्र पोषित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रुद्रपुर .महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उधम सिंह नगर द्वारा केंद्र पोषित योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने रिबन काटकर किया l यह आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद के समस्त राजकीय विद्यालयों में किया जाएगा प्रति विद्यालय में 7 दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम 100-100 बालिकाओं के लिए किया जाएगा l इस प्रकार यह आत्म सुरक्षा कार्यक्रम कुल 91 दिन जनपद के समस्त राजकीय बालिका विद्यालय में चलाया जाएगा इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्म सुरक्षा प्रदान करना है जिससे कि वे समाज में हो रहे अत्याचारों से खुद की रक्षा कर सकेंl इस प्रशिक्षण द्वारा कुल 1300 बालिकाएं लाभान्वित होंगी l कार्यक्रम में ब्रिटानिया न्यूट्रिशन फाउंडेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया गया l इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी उधम सिंह नगर बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर समस्त सुपरवाइजर विद्यालय की प्रधानाचार्य महिला शक्ति केंद्र की टीम पोषण अभियान की टीम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की टीम समस्त शिक्षक उपस्थित रहे l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement