जेसीज के छात्र शिवम सिंह का उत्तराखंड राज्य की सब जूनियर वालीबॉल टीम में चयन

रुद्रपुर . जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के कक्षा 11 के छात्र शिवम सिंह का सब जूनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य की टीम में चयन किया गया है। शिवम सिंह 3 जनवरी 2023 को दिल्ली में आयोजित होने वाले मैच में उत्तराखंड राज्य की टीम की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिवम सिंह की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में हर संभव सहायता करने के लिए प्रयत्नरत है। विद्यालय के कुशल प्रशिक्षक उनका मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने शिवम सिंह और उनके परिवार को बधाई दी और राज्य स्तरीय मैच में खेलने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement