पुलिस ने तमंचा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तमंचा सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने युवक को 312 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला उपनिरीक्षक सुरभि बौड़ाई को मुखबिर ने सूचना दी कि कुंडेश्वरी रोड पर एक युवक तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर महिला एसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं, जहां उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 312 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। युवक ने अपना नाम रामनगर रोड शिवांगी कॉलोनी निवासी विपिन कुमार पुत्र धर्म सिंह बताया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement