जोशीमठ में हुए भूधंसाव से पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए एशिया मेडलिस्ट राजीव चौधरी ने बढ़ाए अपने कदम

जोशीमठ में हुए भूधंसाव से पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए एशिया मेडलिस्ट राजीव चौधरी ने बढ़ाए अपने कदम

 

 

काशीपुर। जोशीमठ में हुए भूधंसाव से पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए एशिया मेडलिस्ट एवं वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव राजीव चौधरी ने भी अपने कदम आगे बढ़ाए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शुक्रवार को जोशीमठ पहुंचे एशिया मेडलिस्ट एवं वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव राजीव चौधरी ने भूधंसाव से पीड़ित लोगों को कम्बल एवं खाद्यान्न सामग्री वितरित की। काशीपुर लौटने के उपरांत राजीव चौधरी ने बताया कि वहां लोग भयभीत हैं। बर्फबारी ने उनकी दहशत को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ितों की सहायतार्थ कारगर कदम उठाये जाने की जरूरत है। उनके साथ जोशीमठ जाने वालों में विशाल रजवार, आशु सिंह, गुलाम नबी, राजेश कुमार, गुरदीप सिंह, विकास हुड्डा आदि थे, जिन्होंने राहत सामग्री पीड़ितों को वितरित करने में भरपूर सहयोग दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement