कुंडेश्वरी स्थित बाबा स्कॉलर्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

कुंडेश्वरी स्थित बाबा स्कॉलर्स एकेडमी में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

 

 

 

 

काशीपुर। कुण्डेश्वरी स्थित बाबा स्कॉलर्स एकेडमी में 74वां गणतंत्र दिवस अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में रूप रदम डांस एकेडमी के कमल जी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्रीमती मधु घिल्डियाल ने कहा कि 26 जनवरी को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। देश के संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था। वैसे तो 26 नवंबर को हमारे देश का संविधान बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीने बाद यानी 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिए 26 जनवरी का खास महत्व है। कहा कि भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव भी प्राप्त है। इस बीच स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अभिभावक और स्कूल स्टाफ समेत अनय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement