दो भाइयों द्वारा एक शख्स व पत्नी समेत जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर किया केस दर्ज

दो भाइयों द्वारा एक शख्स व पत्नी समेत जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तहरीर के आधार पर किया केस दर्ज

 

 

काशीपुर। धोखाधड़ी का केस वापस न लेने पर दो भाईयों ने एक शख्स के साथ गालीगलौच करते हुए तमंचा दिखाकर उसे पत्नी समेत जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रामनगर रोड निवासी सचिन मेहरोत्रा पुत्र स्व. कामेश्वर नाथ मेहरोत्रा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती सांय वह ग्राम मिस्सरवाला में जमीन देखकर घर आ रहे थे कि ढेला पुल से होते हुये शमशान घाट के पास पहुंचे तो ग्राम बेंतवाला निवासी सुनील कुमार व उसके भाई देवेन्द्र कुमार पुत्रगण बलवीर सिंह ने उनकी स्कूटी के आगे बाइक लगा दी। देवेन्द्र कुमार ने उससे धोखाधड़ी का केस वापस न लेने को कहा और मना करने पर गालीगलौच शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि तेरे पैसे तो हमने हड़प ही लिए हैं। तू और तेरी पत्नी जान से भी जाओगे। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लोगों के आने पर आरोपी उसे आइंदा कहीं मिलने पर जान से मारने कि धमकी देते हुए चले गये। पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement