हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

*हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत*

 

 

काशीपुर। बाइक की टक्कर से घायल महिला की दौराने उपचार मौत हो गई। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गढमुक्तेश्वर निवासी काजल पुत्री आनन्द सैनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह मानपुर रोड स्थित राजपुरम कालोनी में रहती है। बीती 10 जून को उसके चाचा जबर सिंह उसकी माता पुष्पा देवी को साइकल पर बैठाकर किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मानपुर रोड से अनन्या अस्पताल के पास मोहल्ला अल्ली खां निवासी सोनू पुत्र सोमपाल ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसके चाचा जबर सिंह और उसकी माता पुष्पा देवी जमीन पर गिर गए। पुष्पा देवी और जबर सिंह को गंभीर चोट लगी। अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पुष्पा देवी के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए डाक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 10 जून को ही उसकी माता 41 वर्षीय पुष्पा देवी की मृत्यु हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement