महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कांग्रेसियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। किच्छा पुलिस द्वारा पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज करने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले आज अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा कि किच्छा कोतवाली पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में कार्य कर रही है। बीते शुक्रवार को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डाॅ. गणेश उपाध्याय और बिजली विभाग के एसडीओ के बीच किच्छा में हुए विवाद के बाद किच्छा कोतवाली पुलिस ने डाॅ. उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेसी नेता डाॅ. उपाध्याय पिछले चार दशक से निरंतर समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं। वे एक सम्मानित जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी भी हैं, लेकिन भाजपा नेताओं के दवाब में किच्छा कोतवाली पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किए एकतरफा कार्यवाही कर एक व्यक्ति के झूठे और मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि, मामले में किच्छा कोतवाली पुलिस ने कांग्रेसी नेता द्वारा दी गयी तहरीर पर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ऊर्जा निगम के संबंधित अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुशर्रफ हुसैन, अरूण चौहान, सुभाष पाल, जफर मुन्ना, वसीम अकरम, अफसर अली, राशिद फारुकी, मंसूर मेफेयर व मतलूब हुसैन आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement