घर से बिना बताए गई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

घर से बिना बताए गई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

 

 

काशीपुर। घर से बिना बताए गई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। मौहल्ला महेशपुरा निवासी धर्मवीर पुत्र महेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी पत्नी रेनू 31 अक्टूबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। नाते रिश्तेदारों में भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। जिसके चलते उनको अनहोनी की आशंका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज की है। एसएसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement