बारह राणा स्मारक आश्रम में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस।

बारह राणा स्मारक आश्रम में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस।

सितारगंज। सितारगंज के सिडकुल क्षेत्र में स्थापित वनवासी कल्याण आश्रम बारह राणा स्मारक परिसर में जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। कर्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे जिला उद्यान अधिकारी रमेश चन्द्र राणा और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी शिवकुमार मित्तल ने की। वनवासी कल्याण आश्रम अध्यक्ष श्रीपाल राणा ने बताया कि आदिवासी जन जाति के भगवान माने गए भगवान बिरसा मुंडा की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थारू जन जाति के पारंपरिक व सास्कृतिक नृत्य के द्वारा थारू जन जाति की रीतियों को दर्शाया गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्यवक्ता प्रमोद पेठकर ने अपने सम्बोधन में कहा कि जन जाति में कई देश भक्तों ने जन्म लिया जिन्होंने मुगल व अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। जिनमे से ही एक भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में हुआ था। आज जनजाति गौरव समान कार्य्रकम के रूप में उनकी जन्मतिथी मनाई गई है। कार्यक्रम में मंच संचालन सुरेश राणा ने किया। इस अवसर पर आरएसएस जिला प्रचारक जितेंद्र, तहसील प्रचारक चंद्रशेखर, नगर कार्यवाह मुकेश श्रीवास्तव,अमरनाथ, चरनजीत राणा,उमराव मनराल, रमेश राणा,विनोद राणा,रामकिशोर राणा,सूरज राणा,ओमवती राणा, कंचन राणा,दीपा राणा,मदन मोहन मिश्रा, संतोष, पूजा राणा, निकिता राणा, लीलादेवी राणा, मोहिनी राणा, ज्योति राणा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement