चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल द्वारा ग्राम नारायणपुर में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

रुद्रपुर /किच्छा आज चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल, किच्छा रोड रुद्रपुर, उ० सि० नगर, उत्तराखण्ड द्वारा ग्राम नारायणपुर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोठा नारायणपुर ( रुद्रपुर) में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया ।

चन्दोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल द्वारा ग्राम नारायणपुर में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

जहा सभी ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं को उच्चता, साधारण बीमारी एवं स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया तथा सर्दियों के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। जिसमें लगभग 94 रोगियो का निःशुल्क इलाज़ एवं दवाईयाँ वितरण की गयी |

 

इस दौरान से रोगियों में खाँसी, सर्दी, पेट दर्द, गठिया आदि जैसी समस्या पाई गई । यह शिविर महाविद्यालय के COMMUNITY MEDICINE विभाग द्धारा डा० जहर घोष के तत्वावधान में आयोजित किया गया । जिसमें डॉ० वंदना गंगवार व अन्य डॉक्टर्स एवं छात्र / छात्राएँ भी उपस्थित थे। इस चिकित्सा शिविर को सफल बनाने के लिए संस्थान के प्रबन्धक सागर तिवारी व प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय विश्वकर्मा द्धारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कोठा की प्रधानाचार्य विम्मी चाँदना व सहायक अध्यापक रोशन लाल एवं ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा का आभार व्यक्त किया गया |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement