पढ़िए …श्रमायुक्त कार्यालय में ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम लागू 

पढ़िए …श्रमायुक्त कार्यालय में ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम लागू

 

उत्तराखंड श्रमायुक्त कार्यालय की ऐतिहासिक पहल

 

 

हल्द्वानी उत्तराखंड श्रमायुक्त कार्यालय ने ऑनलाइन लेबर सेस मैनेजमेंट सिस्टम सफलतापूर्वक विकसित और लागू किया है, जिसके माध्यम से श्रम कल्याण प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता का एक नया युग प्रारंभ हुआ है

श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका ने जानकारी देते हुए बताया की अब तक लेबर सेस का आकलन और जमा पूरी तरह ऑफलाइन प्रणाली के माध्यम से होता था, जिससे अक्सर अनियमितताएँ, विभागीय शिथिलता और प्रभावी समीक्षा की कमी देखने को मिलती थी

दुमका ने कहा जिसे देखते हुए इस चुनौती को उन्होंने स्वीकार करते हुए उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) ने बिना किसी सरकारी अथवा विभागीय व्यय के एक अभिनव ऑनलाइन समाधान की परिकल्पना की और उसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया

 

जिसके बाद एचडीएफसी बैंक ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को विकसित करने में भागीदारी की जिसके प्रभाव उल्लेखनीय रहे जिसके बाद

📈 एक वर्ष में 60% राजस्व वृद्धि

🏢 10,000 प्रतिष्ठानों का पंजीकरण

✅ सेस प्रबंधन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही में अभूतपूर्व सुधार हुआ

श्रमायुक्त प्रकाश चन्द्र दुमका ने कहा की इस परियोजना को भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री, श्रम एवं रोजगार सचिव तथा संयुक्त सचिव द्वारा व्यापक सराहना मिली है और इसे अन्य राज्यों में लागू करने की भी बात कही है

 

भारत सरकार के संयुक्त सचिव अशुतोष की अध्यक्षता में इसकी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिकृति (replication) पर चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई

जिसके बाद इंटरनेट के इस युग में उत्तराखंड को देश के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभरने का गौरव प्राप्त हुआ है

बैठक में उत्तराखंड से श्रमायुक्त प्रकाश चन्द्र दुमका , परियोजना प्रमुख (UKBOCW) दुर्गा चमोली, एचडीएफसी बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement