-->

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीओ अनुषा बडोला को सम्मानित, अमेरिका में आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में करेंगी प्रतिभाग

खबरे शेयर करे -

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर अनुषा बडोला का चयन इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम (आईवीएलपी) फॉर वुमेन इन लॉ इनफोर्समेंट एजेंसी ट्रेनिंग कार्यक्रम हेतु अमेरिकी दूतावास द्वारा किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित किया है और बधाई भी दी है। श्री धामी ने कहा है कि पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर अनुषा बडोला का अंतराष्ट्रीय पटल पर चयनित होना उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है।
बता दें उपरोक्त कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से मात्र 7 महिला पुलिस अधिकारियों का चयन हुआ है। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम पूर्ण रूप से अमेरिका सरकार द्वारा आयोजित किया गया है। चयनित महिला पुलिस अधिकारी यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में जाकर प्रतिभाग करेंगी। सीओ अनुषा बडोला की इस उपलब्धि पर उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उनकी तारीफ की और बधाई भी दी। उन्होंने कहा है कि यह हमारी उधम सिंह नगर पुलिस के लिए गर्व का विषय है। ऐसी प्रतिष्ठित ट्रेनिंग में उत्तराखंड की महिला पुलिस अधिकारी अनुषा बडोला का चयनित होना उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है एवं महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।
चयनित पुलिस अधिकारी कानून प्रवर्तन में महिलाओं के लिए नेतृत्व की चुनौतियों पर चर्चा करने, सर्वाेत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने और वर्तमान और उभरते आपराधिक मुद्दों को संबोधित करने के लिए रणनीति विकसित करने के लिए प्रतिभागी वरिष्ठ अमेरिकी महिला कानून प्रवर्तन समकक्षों के साथ जुड़ेंगे। कार्यक्रम का लक्ष्य भारतीय कानून प्रवर्तन में महिला अधिकारियों के समूह को विकसित करना है।


खबरे शेयर करे -

One thought on “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीओ अनुषा बडोला को सम्मानित, अमेरिका में आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में करेंगी प्रतिभाग

  1. Hi! I jut wanted to askk if you evrr haave anyy troyble with
    hackers? My llast blog (wordpress) was hacked annd
    I ended upp losing several wereks off hwrd wok due tto noo data backup.

    Do youu have any solutions tto prevent hackers?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *