अवैध शराब की तस्करी में मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी में मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। अवैध शराब की तस्करी में मोटरसाइकिल सहित एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रतापपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल काम्बोज के नेतृत्व में चीता कर्मचारी कांस्टेबल हेमचंद व कांस्टेबल धीरज ने चीता मोबाइल ड्यूटी के दौरान संदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी रम्पुरा को मोटरसाइकिल पर शराब ले जाते रंगेहाथ गिरफ्तार कर 31 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। उसके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement