पढ़िए… DIG के हस्तक्षेप के बाद तत्कालीन SSP के ट्रांसफर का आदेश वापिस, पुरानी तैनाती पर लौटे पुलिसकर्मी

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया आदेश जारी

रुद्रपुर। बीते दिनों ऊधमसिंह नगर जिले के तत्कालीन एसएसपी बरिंदर सिंह द्वारा किए गए सीओ व कुछ कोतवाल और उप निरीक्षकों के तबादले का आदेश वापिस हो गया है। जिसके बाद पुलिसकर्मी अपनी पुरानी तैनाती पर वापिस लौट गए हैं। बता दें तत्कालीन एसएसपी बरिंदर जीत सिंह द्वारा बिना उच्च अधिकारियों की सलाह के कुछ पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर कर दिए गए थे, उसके बाद उनका तबादला भी हो गया था। सूत्रों की मानें तो एसएसपी बरिंदरजीत द्वारा किए गए तबादले से कार्यवाहक सीएम धामी भी नाराज़ थे, जिसके चलते एसएसपी बरिन्दरजीत का तबादला कर नए एसएसपी के रूप मंजूनाथ टीसी की तैनाती हुई थी। जिसके बाद कुमाऊ DIG नीलेश भरणे ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल उक्त आदेश पर रोक लगाने के आदेश दिए थे, जिसपर मौजूदा एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने 9 दिन बाद आदेश जारी कर उक्त पुलिसकर्मियों को पुरानी तैनाती का आदेश जारी कर दिया है, जिसमें पुलिसकर्मी समेत सीओ भी शामिल हैं। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती पुनः तैनाती अभी शेष है।
पढ़िए नए आदेश की प्रति

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement