पढ़े…रुद्रपुर के रविन्द्र नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

खबरे शेयर करे -

रविन्द्र नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

 

रूद्रपुर । श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव कमेटी रविन्द्र नगर वार्ड 37 द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज 20 अक्टूबर को प्रातः श्री दुर्गादेवी षष्ठी बिहीत पूजा का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य पुजारी सुमन चक्रवर्ती एवं नंदन चक्रवर्ती ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। इस मौके पर दुर्गा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष मानस सरकार, उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वास, संजय घोष, महेंद्र विश्वकर्मा, सचिन, शंकर मलिक, सह सचिव महेश मंडल, अर्जुन विश्वास, कोषाध्यक्ष गोपाल सरकार, सह कोषाध्यक्ष कार्तिक मंडल, मीडिया प्रभारी हरीश अरोड़ा, सांस्कृतिक प्रोग्राम समिति एसपी सरकार, सुकुमार, विवेक महल्दार, हीरा मंडल, विशेष सहयोगी प्रकाश अधि कारी, तापस विश्वास, रंजीत राय, बलाई मंडल, अजीत मंडल, कृष्ण जोरदार, महादेव बाला, महेंद्र पाल, गोपाल शाह, सुकांत आदि लोग मौजूद थे। आज सायं 7 बजे बजे से, संध्या आरती तथा रात्रि 8:30 बजे से स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें देशभक्ति एवं भक्ति गीतों की प्रतियोगिता आयोजित होगी।


खबरे शेयर करे -