श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न पहलुओं पर परिचर्चा हेतु सेमीनार का आयोजन किया गया

श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न पहलुओं पर परिचर्चा हेतु सेमीनार का आयोजन किया गया

 

 

काशीपुर। श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर के प्रबंधन विभाग में छात्र छात्राओं द्वारा साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न पहलुओं पर परिचर्चा हेतु एक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसके तहत छात्र छात्रओं ने साइबर क्राइम व उससे सुरक्षा के सम्बन्ध मे अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट वर्ल्ड से होने वाले फायदे व नुकसान से सभी को अवगत कराना था।

कार्यक्रम में प्रबंधन विभाग के छात्र छात्राओं ने भागीदारी करते हुए साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुति दी तथा इस क्षेत्र से सम्बंधित रोजगार परक तथा भावी संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. डा. योगराज सिंह ने छात्र – छात्रों को इस तरह के आयोजनों में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करने को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह से हम अपने ज्ञान व प्रतिभा को सम्पूर्ण तरीके से निखार सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के विजेताओं को शुभकामनायें दीं।

कार्यक्रम में सहायक प्रवक्ता नामित भटनागर डॉ. फरहा नईम तथा डॉ. रेखा मेवाफरोश ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई । कार्यक्रम का संचालन बीबीए की छात्रा ऐश्वर्या ने किया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान आयुषी चौधरी, द्वितीय स्थान दीक्षा गैरोला तथा तृतीय स्थान समीर हुसैन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. पृथ्वी राज सन्याल तथा मुख्य समन्वयक सहायक प्रवक्ता डा. कार्तिकेय भारद्वाज द्वारा सम्पादित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा, वाणिन्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. पृथ्वीराज सन्याल एवं समस्त शिक्षकगणों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement