पढ़िए.. आबकारी विभाग की कार्यवाही,09 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 430 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद

पढ़िए.. आबकारी विभाग की कार्यवाही,09 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 430 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद

उधम सिंह नगर ।श्री मान,आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंह नगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी,उधम सिंह नगर,श्री अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर, व क्षेत्र रुद्रपुर, बाजपुर और जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त दबिश टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ी और बहेला नदी व रामपुरा नाला के किनारे चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया । कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 09 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 430 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामदगी की गई तथा 18000 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया । दबिश टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
टीम सदस्य
आबकारी निरीक्षक
सोनू सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट
Si देवेंद्र कुमार

आबकारी सिपाही
कैलाश चंद्र, वीरेंद्र,विकास,राजेंद्र,
रखी,राजीव

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement