पढिए ..रुद्रपुर में क्यों हुआ डबल मर्डर

पढिए ..रुद्रपुर में क्यों हुआ डबल मर्डर

पढिए ..रुद्रपुर में क्यों हुआ डबल मर्डर

फायरिंग में पिता पुत्र की मौत

 

हत्या आरोपी भी घायल

 

 

 

रुद्रपुर में देर रात जमीनी विवाद में ईश्वर कॉलोनी निवासी पिता पुत्र मनप्रीत और गुरमेज सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी इस मामले में हत्या आरोपी का घायल अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी मच गई

बताया जा रहा है तड़के मॉडल कॉलोनी निवासी अवधेश सलूजा और दिनेश सलूजा गल्ला मण्डी स्थित जमीन पर दीवार तोड़ने लगे थे इस बात की जानकारी मनप्रीत सिंह और उनके दो बेटों को लगी तो वो भी गल्ला मण्डी पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई इस दौरान आरोप है कि सलूजा बंधुओ ने फायरिंग कर दी जिससे मौके पर ही मनप्रीत ढेर हो गए जबकि उनके पुत्र गुरमेंज की अस्पताल जाते समय मौत हो गई जबकि तीसरे बेटे सुरेंद्र ने भाग कर अपनी जान बचाई दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था

घटना के बाद हत्या आरोपी दिनेश सलूजा घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने दिनेश को हिरासत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दिनेश का उपचार चल रहा है घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले के बारे में पूछताछ की

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है जैसे जैसे लोगो को जानकारी मिली लोग घटना स्थल पर एकत्र होने लगे मौके पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल , व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा , कोषाध्यक्ष संदीप राव, समाजसेवी संजय ठुकराल भी पहुंचे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement