अंतर्राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के सचिव योगेंद्र कुमार सागर( सिविल जज सीनियर डिवीजन रूद्रपुर)ने एमजीएन विद्यार्थियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर जिला विधिक प्राधिकरण उधम सिंह नगर रूद्रपुर द्वारा एमजीएन इंटर कालेज केलाखेड़ा में एक सेमिनार का आयोजन किया। जिस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर जी ने देश में अल्पसंख्यक अधिकारों को संरक्षित करने के लिए संविधान में दिए गए अधिकारों से अवगत कराया और इस दिवस को मनाने के लिए पीछे के कारण को बताया और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अल्पसंख्यकों के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। सचिव महोदय योगेंद्र कुमार सागर जी ने जन्म, जाति, लिंग नस्ल के प्रति आधार पर विभेद को कानूनी अपराध और संविधान विरुद्ध बताया। इसके अलावा संविधान की प्रस्तावना का अर्थ समझाते हुए छात्रों को जागरूक किया। इस अवसर पर मो मिराज ( चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल), लुबीना पारूल( असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल)प्रबंधक निजाम अख्तर, प्रधानाचार्य मो फहीम अख्तर, अध्यापकगण, मो हनीफ, मो ताहिर, रिजवान, नुसरा, जावेद अख्तर आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement