जिलाधिकारी ने गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में आई दरारों के मुद्देनजर सिंचाई विभाग को निरीक्षण करने के दिये निर्देश

*जिलाधिकारी ने गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले में आई दरारों के मुद्देनजर सिंचाई विभाग को निरीक्षण करने के दिये निर्देश*

 

रामनगर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न समाचार पत्रों का संज्ञान लेते हुए गर्जिया देवी मंदिर के टीले में आई दरारों को लेकर अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को निर्देशित किया है कि बीते वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा टीले में पड़ी दरारों कि और अधिक क्षति रोकने के लिए तिरपाल आदि से पूरी तरह ढक दिया गया था, परंतु इस वर्ष टीले में दरारें पूरी तरह से ढकी नहीं गई है जिस कारण वर्षा का पानी घुसने से दरारें चौड़ी हो रही है, लिहाजा गर्जिया देवी मंदिर के टीले में दरारें पड़ने से मंदिर का टीला संवेदनशील हो गया है। लिहाजा इसकी तात्कालिक सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रामनगर को निर्देशित किया है कि टीले में आई दरारों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वर्तमान वर्षा काल में इसकी सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं और सुरक्षात्मक कार्य करते हुए 24 घंटे के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में भी अवगत कराएं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement