Homeउत्तराखंडभाजपा किसान मोर्चा की बैठक मंडी गेस्ट हाउस में हुई आयोजित

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक मंडी गेस्ट हाउस में हुई आयोजित

Spread the love

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक मंडी गेस्ट हाउस में हुई आयोजित

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला काशीपुर की एक बैठक हुई, जिसमें जिला प्रभारी सुरेश भट्ट द्वारा संगठन की रीति-नीति और बूथ सशक्तिकरण को विस्तार से बताते हुए जानकारी दी गई कि आगामी 7 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह हल्द्वानी आ रहे हैं। इस अवसर पर एक किसान मेले का आयोजन मिलेट्स के ऊपर किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न स्टाल लगाए जाएंगे और मिलेट्स मोटा अनाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सरकार सिंह ने कहा कि किसान मेले में बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने किसान बंधुओं से आह्वान किया कि अधिकाधिक संख्या में मेले में पहुंचकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा,
प्रभारी किसान मोर्चा गुरुबख्श सिंह बग्गा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश मुड़िया, प्रदेश मंत्री योगराज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगत सिंह चौधरी, जिला महामंत्री अर्जुन सिंह, किसान मोर्चा के जिला मंत्री भूदेव सिंह, राजेंद्र यादव, रघुवीर सिंह, मंडलों के मंडल अध्यक्ष करण चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, चरणजीत सिंह, बलबीर काम्बोज, बलदेव सिंह, सूरज पाल सिंह, अंतरप्रीत सिंह मीडिया प्रभारी, प्रधान कुलवंत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अवनीश कुमार चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार सक्सेना, जिला कार्य समिति सदस्य रंजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!