कांग्रेस पार्टी ने हमेशा नारी शक्ति के सम्मान में तत्पर रहकर कार्य किया… अनुपम शर्मा

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा नारी शक्ति के सम्मान में तत्पर रहकर कार्य किया… अनुपम शर्मा

काशीपुर।कांग्रेस एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है नारी शक्ति के सम्मान में कांग्रेस पार्टी हे मैदान में के नारे के साथ सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहकर कार्य किए हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के बैनर तले पिछले लंबे समय से भारत जोड़ो यात्रा चलाई गई जिसमें मुख्य भूमिका अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व किया गया यह यात्रा काफी दिनों तक चली भारत जोड़ो यात्रा में हर वर्ग हर धर्म के लोगों ने श्री राहुल गांधी जी से विभिन्न समस्याओं के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा की मोदी सरकार भयभीत थी क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा में लाखों लोगों ने अपनी पीढ़ा भारत छोड़ो यात्रा के दौरान बताई थी।तथा भारत जोड़ो यात्रा के सफलतम परिणाम के विपरीत केंद्र की मोदी सरकार के इशारों पर श्री राहुल गांधी जी पर दिल्ली पुलिस द्वारा हठधर्मिता का परिचय दिया गया है परंतु कांग्रेस पार्टी इस हठधर्मिता का जवाब देने को तैयार है उन्होंने कहा कि आज देश की जनता केंद्र की भाजपा के क्रियाकलापों को देख रही है, कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के नुमाइंदे विकास की बात नहीं करते हैं।
ओर धर्म के नाम पर देश की एकता और अखंडता को तोड़ने से बाज नहीं आते है। भारत जोड़ो यात्रा का एकमात्र उद्देश्य था कि देश की एकता और अखंडता कौमी एकता भाईचारा हिंदुस्तान में बरकरार रहे। उन्होंने साफ कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि आज देश में महंगाई की मार से आम आदमी त्रस्त है। भविष्य में मोदी सरकार के लिए प्रणाम अच्छे नहीं होंगे क्योंकि जनता समय आने पर सत्ता से बेदखल कर जमीन पर भाजपा को अवश्य लाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement