रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम दुर्गापुर नंबर एक में आयोजित श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचकर कीर्तन सुना और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम दुर्गापुर नंबर एक में आयोजित श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचकर कीर्तन सुना और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की

। इस दौरान संकीर्तन में पहुंची कीर्तन मण्डलियों ने भावपूर्ण कीर्तन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का आयोजकों ने स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सदभाव और भाईचारा बढ़ता है। ऐसे आयोजनों से समाज को सही दिशा मिलती है और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर हरी सरकार, विजय वाजपेयी, ललित बिष्ट, रामकुमार गुप्ता, अशोक यादव, सतनाम सिंह मक्कड़, विप्लव, सुभाष, मनोज, भोला, सुनील, हरीश, हरे राम, कुलवंत, महेन्द्र सिंह, जीवन आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement