पर्वतपुत्र कोश्यारी की तारीफ में बोले रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, राजनीति के जनक हैं भगत दा; हम सब उनके शिष्य

रुद्रपुर। भाजपा द्वारा आयोजित पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के स्वागत कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल समेत कई नेताओं ने भगत दा का स्वागत किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने श्री कोश्यारी का राजनीतिक संघर्ष व अनुभव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। श्री अरोरा ने कहा कि पर्वतपुत्र कोश्यारी सभी के आदरणीय है। इन्हें काफी लंबा राजनीतिक अनुभव है। भगत दा राजनीति के जनक हैं और हम सभी उनके शिष्य हैं। भगत दा से बहुत कुछ सीखने को मिला है और आगे भी भगत दा के दिशा निर्देशों में समाजहित के लिए कार्य किया जायेगा। कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल रहते हुए भगत दा ने उत्तराखण्ड की छाप महाराष्ट्र के लोगों के दिलों में छोड़ी है। उनका राजनीतिक अनुभव उत्तराखण्ड को आत्म निर्भर बनाने के लिए काम आयेगा और हम सभी उनके दिशा निर्देशों पर कार्य करते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement