भगत दा के स्वागत में दिखा गाड़ियों का लंबा काफिला, कोश्यारी ने कही यह बात

रुद्रपुर। दो दिन रुद्रपुर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के स्वागत समारोह में लंबा काफिला देखने को मिला। जिससे श्री कोश्यारी गद गद हो गए। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति नियुक्त या निर्वाचित होता है तक उसका स्वागत सतकार किया जाता है। लेकिन वह तो महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर आये हैं, ऐसे में स्वागत करना कार्यकर्ताओं का उनके प्रति अभुत प्रेम को प्रदर्शित करता है। श्री कोश्यारी ने स्वागत के लिए पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बता दें पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे हैं। जहां कार्यकर्ता उनके स्वागत सतकार के लिए रुद्रपुर-बिलासपुर रोड पर मौजूद रहे। इस दौरान गाड़ियों का लंबा काफिला देखने को मिला। कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए उत्साहित दिखे। इस दौरान पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement