कुमाऊं विश्वविद्यालय ताइक्वांडो(महिला) प्रतियोगिता में एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा।

कुमाऊं विश्वविद्यालय ताइक्वांडो(महिला) प्रतियोगिता में एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर किया कब्जा।

एस सी गुड़िया आईएमटी ने जीती रनरअप ट्रॉफी

काशीपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिवस राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में किया गया । जिसमें डीएसबी कैंपस नैनीताल, राजकीय महाविधालय खटीमा , राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर, एमबीपीजी हल्द्वानी, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय काशीपुर, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लॉ कॉलेज एवं एस सी गुड़िया आईएमटी सहित कुल 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में एससी गुड़िया लॉ कॉलेज काशीपुर की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया वहीं एस सी गुड़िया आईएमटी की टीम ने रनर ट्रॉफी जीती। उक्त प्रतियोगिता में एस सी गुड़िया लॉ कॉलेज बीबीएएलएलबी पंचम सेमेस्टर की छात्रा कोहिनूर ने गोल्ड मेडल जीता वही इसी विद्यालय की छात्रा संध्या ने रजत मेडल जीता। इसके अतरिक्त एस सी गुड़िया आईएमटी के बीसीए थर्ड सेमेस्टर की छात्रा रक्षिता पांडे ने भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय की क्रीड़ाअधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्ष और राधेहरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद प्रकाश अग्रवाल और सचिव डॉक्टर सुदर्शन सहित अन्य अतिथियों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक राकेश परिहार एवं नीरज रहे उक्त जानकारी देते हुए एससी गुड़िया आईएमटी के कीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ी शीघ्र ही राष्ट्रिय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने रवाना होंगे। संस्थान के खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य लॉ डॉक्टर आर एन सिंह , प्राचार्य यू जी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल सहित समस्त फैकल्टी एवम स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement