विभिन्न मामलों में वांछित सात वारंटियों को थाना कुण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया

विभिन्न मामलों में वांछित सात वारंटियों को थाना कुण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया

काशीपुर। विभिन्न मामलों में वांछित सात वारंटियों को थाना कुण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान आपरेशन क्रैकडाउन एनबीडब्ल्यू (गैर जमानतीय वारंट) वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा न्यायालय जसपुर के आदेश के अनुपालन में 07 वारंटियों अरशद अली पुत्र अलीम, आरिफ पुत्र रहमान, सलमान पुत्र जफर अली, साजिद अली पुत्र खुर्शीद, सैफी उर्फ सैफू पुत्र अब्दुल, तय्यब अली पुत्र छुट्टन तथा सद्दाम हुसैन पुत्र जफर अली निवासीगण ग्राम सरबरखेडा को धारा 147/148/323/506 आईपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।‌ गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, सुरेन्द्र सिंह
अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह बोहरा,
कांस्टेबल नरेश चौहान, गिरीश पाटनी, सुमित पंवार, धमेन्द्र भारती, हेमन्त कुमार, त्रिलोक सिंह व राजीव कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement