चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की कन्याओं ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत श्याम पुरम स्थित महादेव नगर की सफाई की

चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की कन्याओं ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत श्याम पुरम स्थित महादेव नगर की सफाई की

 

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वंय सेवियों द्वारा दिनांक 23 मार्च, 2023 को श्यामपुरम में महादेव नहर की सफाई की गयी, और नहर की स्वच्छता बनाये रखने के लिए जनमानस को जागरूक किय। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त जी ने गंगा नदी के महत्व को बताते हुए कहा गंगा नदी को हम पवित्र और शुद्ध मानते हैं, वह नदी आज प्रदूषित हो गयी है, जो सभी के लिए एक बड़ा खतरा है। हम सबको गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त करना है, जिससे हमारी गंगा नदी फिर से पहले की तरह पवित्र और शुद्ध हो जायेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 गीता मेहरा एवं डाॅ0 पुष्पा धामा उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement