शर्मनाक : कलयुगी बाप ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

 

वसुन्धरा दीप डेस्क, हरिद्वार। शहर स्थित कनखल थाना क्षेत्र में एक कलयुगी सौतेले बाप द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला सौतेला बाप है और कनखल थाना क्षेत्र में बच्ची की मां और अन्य परिजनों के साथ रह रहा था। पुलिस ने कल सौतेले बाप को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। बता दें गिरफ्तार हुआ कलयुगी सौतेला बाप अशोक कुमार मूल रूप से बागपत का रहने वाला है और वर्तमान में कनखल थाना क्षेत्र में भगवतीपुरम में रह रहा है।
सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर का कहना है कि कल ही यह मामला संज्ञान में आया है और तत्काल पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया। पोक्सो एक्ट में यह मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement