जेसीज पब्लिक स्कूल की शिखा का मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना में चयन

जेसीज पब्लिक स्कूल की शिखा का मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना में चयन

जेसीज पब्लिक स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा शिखा को मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना 2024-25 में चयनित किया गया है।
उन्हें यह सम्मान जिला ऊधम सिंह नगर से मिला है। शिखा को इस योजना के तहत प्रति माह 2000/- रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
जेसीज विद्यालय की छात्रा शिखा हरियाणा में आयोजित होने वाले सीबीएसई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगी।यह उपलब्धि शिखा की कड़ी मेहनत और खेल में उत्कृष्टता का परिणाम है।
विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, निर्देशक श्री सुधांशु पंत जी, प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा जी और शिक्षकों ने शिखा को बधाई देते हुए कहा, “हमें शिखा की सफलता पर गर्व है। यह स्कूल की खेल नीति और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल परिणाम है।हमें विश्वास है कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा का जादू दिखाती रहेगी।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement