वैशाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में भारी वाहनों की नो एंट्री, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

वसुन्धरा दीप डेस्क, हरिद्वार। आज 14 अप्रैल को वैशाखी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान जारी किया गया है। हालांकि डायवर्जन लागू नहीं किया गया है। शुक्रवार शाम चार बजे तक हरिद्वार में भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है।
अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू पर खड़ा किया जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर बैरागी कैम्प पार्किंग का इस्तेमाल होगा। दबाव बढ़ने पर देहरादून ऋषिकेष की ओर से नजीबाबाद, दिल्ली-मेरठ जान वाले हल्के वाहनों को सप्तऋषि बैरियर से शान्तिकुंज गेट नंबर एक व तीन से होते हुए गीता कुटीर चौकी तिराहा से निकाला जाएगा जबकि बड़े वाहनों को सप्तऋषि बैरियर से सर्विस लेन से निकाला जाएगा। इसी तरह पंजाब, सहारनपुर से आने वालों वाहनों को भी अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़ा करने की तैयारी की गई है।
वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने वैशाखी स्नान पर आने वाले श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की हिदायत दी है। साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए स्वयं तथा दूसरों के बचाव को मास्क लगाने की हिदायत दी है।
सद्भावना सम्मेलन, वैशाखी स्नान, बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जयंती के अलावा वीकेंड को देखते हुए धर्मनगरी में 14 और 15 अप्रैल को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इधर दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है।
कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए स्वयं तथा दूसरों के बचाव को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने खुद को और दूसरों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार करते हुए स्वयं तथा दूसरों के बचाव को मास्क पहनने को कहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement