शहर स्थित गांधी पार्क में होगा श्री मद् भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा का आयोजन

रुद्रपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्री मद भागवत महापुराण साप्ताहिक कथा का आयोजन गाँधी पार्क रुद्रपुर में किया जा रहा है। कथा के उपलक्ष्य में नूरमहल (पंजाब) से सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी एवं उनकी संत मंडली के आगमन पर आर्क होटल में शहर वासियों द्वारा फूल, मालाओं एवं बैंड-बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस सुअबसर पर साध्वी बहनो के स्वागत में लगभग 200 लोगो का समूह उपस्थित रहा।
साध्वी बहन ने समूह का हार्दिक धंयवाद किया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि समाज का उत्थान श्रेष्ठ मानवो के माध्यम से संभव है, श्रेष्ठ मानव बनने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान का होना आवश्यक है। मानव आध्यात्मिक ज्ञान को पाकर ही अपनी सोई हुई आत्मशक्ति को जाग्रित कर पाता है और इससे ही मानव को अपने कर्म का बोध होता है। और तभी वे अपने समाज में फैली बुराईयो को, कमियों को दूर करने के लिए ततपर हो पाता है।
बहनो के स्वागत में पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल, स्वामी उमेश आनंद, संजय ठुकराल (समाज सेवी), जोगिंद्र यादव, जे.पी. यादव, राकेश मिगलानी, राकेश रहेजा, डॉ. बलदेव राज, डॉ. एस.के. चड्डा, एल.एस. गोसाईं, कमलेश भट्ट, रोशन लाल अग्रवाल, रोहताश बत्रा, पी.बी. भट्ट, साध्वी रबिया भारती, साध्वी योगिनी भारती, साध्वी ऋचा भारती, साध्वी पुण्य भारती, साध्वी मन्नू भारती, साध्वी हिना भारती, साध्वी आहूति भारती, साध्वी सर्वेषा भारती, साध्वी वीणा भारती, स्वामी यशेश्वरा, स्वामी कुलविरा नन्द, स्वामी विन्या नन्द, स्वामी मेघा नन्द, स्वामी वीरेंद्र नन्द, स्वामी सचिन, स्वामी गुरुदेवा नन्द, पंडित राम तिवारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement