शुक्ला का आरोप : बेहड़ बदमाशों को दे रहे हैं संरक्षण

शुक्ला का आरोप : बेहड़ब दमाशों को दे रहे हैं संरक्षण

 

जनपद पुलिस के कार्यों की सराहना

 

 

 

किच्छा: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि किच्छा विधानसभा को अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है साथ ही उन्होंने विधायक बेहड़ पर बदमाशों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया

शुक्ला ने किच्छा पुलिस द्वारा अपराधियों पर की गई सख्त कार्रवाई की सराहना की

उन्होंने कहा कि गौकशी के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है जबकि अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचाया है

उन्होंने कहा, “पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे ये सख्त कदम आम जनता के लिए राहत का विषय हैं। अपराधियों को किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी, और यदि वे नहीं सुधरे तो उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि किच्छा के विधायक के साथ कुछ आपराधिक तत्व जुड़े हुए हैं और उनके संरक्षण में नगर में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की कि बीते दिनों किच्छा पुलिस ने विधायक बेहड़ के साथ मंच साझा करने एवं उनके साथ सार्वजनिक कार्यक्रमो में भाग लेने वाले एक अपराधी को अवैध विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया उन्होंने मामले की गहन जांच करने की बात कही

शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस प्रशासन को साफ निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड को अपराधियों और अवैध हथियारों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा

उन्होंने जनता से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और अपराध के खिलाफ इस मुहिम को मजबूत बनाएं। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को लेकर जनता में संतोष है और यह विश्वास जताया जा रहा है कि आने वाले समय में किच्छा एक सुरक्षित और अपराधमुक्त क्षेत्र बनेगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement