- Join Our Whatsapp Group -
Home उत्तराखंड बीमार शक्ति कपूर ने किया बाबा के चमत्‍कार का अहसास, बोले- आशीर्वाद...

बीमार शक्ति कपूर ने किया बाबा के चमत्‍कार का अहसास, बोले- आशीर्वाद लेने जल्द आएंगे कैंची धाम

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। खलनायक व हास्य कलाकार की भूमिका में बालीवुड में अपनी अनूठी अभिनय शैली का सिक्का जमा चुके सिने कलाकार शक्ति कपूर द्वारा बाबा नीम करौरी महाराज के चमत्‍कार का ऐहसास किया है। जिस पर आधारित उनका वीडियो खूब चर्चाओं में हैं।
इस वीडियो में शक्ति कपूर बाबा नीम करौरी महाराज की चमत्कारिक शक्ति का वर्णन कर रहे हैं। यूं तो बाबा नीम करौरी महाराज की तमाम लीलाएं सर्वव्यापी हैं। इसी के चलते आज भी रोजाना हजारों की संख्या में बाबा के भक्त कैंची धाम पहुंचे रहे हैं। कई बड़े बड़े उद्योगपति, राजनेता तथा जानेमाने खिलाड़ी भी शीश झुकाने के लिए बाबा के धाम पहुंचे चुके हैं।

अब अपने एक वीडियो में फिल्मी दुनिया के जाने-माने कलाकार शक्ति कपूर ने भी बाबा के दर पर मत्था टेकने की इच्छा जताई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से कहा जा रहा है कि शक्ति कपूर पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनके पारिवारिक मित्र ने कैंची धाम से प्रसाद के तौर पर उन्हें कंबल भेजा। कंबल ओढ़ने से शक्ति कपूर काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए जल्द कैंची धाम पहुंचेंगे। अभी कुछ दिन पहले ही अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित बाबा नीम करौली के दर पर सूर्या रोशनी समूह के चेयरमैन पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर मत्था टेका। देश प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति को प्रार्थना की। कहा कि बाबा का आदेश हुआ और वह पहली बार कैंची धाम पहुंचे। यहां पहुंच कर सुखद अनुभूति महसूस हो रही है।
बुधवार को पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल कैंची धाम मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर समिति पदाधिकारियों से बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। आश्रम पहुंचने पर ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल का स्वागत किया। पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि बाबा के बारे में काफी सुना। आदेश मिला और आज बाबा के आश्रम पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मंदिर में एक घंटा बिताने के बाद पद्मश्री जय प्रकाश गंतव्य को रवाना हो गए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता

नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता     काशीपुर। देश को नया संसद भवन मिल चुका है।...

पूर्व विधायक ठुकराल की मौजूदगी में राम दरबार व राधा कृष्ण की मूर्तियां हुई स्थापित

मनोकामना सिद्धेश्वर मंदिर मैं देव होम्स इको फेस 6 वार्ड नंबर 16 बगवाड़ा संपूर्ण देव होम्स इकोफ्रेश सिक्स की कॉलोनी वासियों की ओर से...

उत्तराखण्ड राज्य में आन्तरिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के मामले में देवभूमि रक्षा मंच ने सौपा ज्ञापन 

उत्तराखण्ड राज्य में आन्तरिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के मामले में देवभूमि रक्षा मंच ने सौपा ज्ञापन   रुद्रपुर।उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सरकारी भूमि से धर्म विशेष...

जेसीज में शार्क टैंक फेम श्रेयान डागा के द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप पर एक विशेष सत्र का आयोजन

रुद्रपुर जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में "ऑन लाइन लाइव लर्निंग कंपनी " के सह संस्थापक श्री श्रेयान डागा के द्वारा विद्यार्थियों के लिए एंटरप्रेन्योरशिप...
Related News

वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा ने चंडीगढ़ से काठमांडू जा रही साइकिल यात्रा में शामिल बच्चों का किया स्वागत

वरिष्ठ भाजपा नेता राम महरोत्रा ने चंडीगढ़ से काठमांडू जा रही साइकिल यात्रा में शामिल बच्चों का किया स्वागत काशीपुर। भवन विद्यालय चंडीगढ़ का एडवेंचर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!