भाजपा नेता चुघ ने नजूल नीति के सरलीकरण को लेकर सीएम धामी से किया आग्रह

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुुघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगर आगमन पर उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर शासन द्वारा नजूल भूमि के फ्री होल्ड करने के लिए लागू की गई नीति का सरलीकरण करने का आग्रह किया है। श्री चुघ ने कहा है कि वर्तमान फ्री होल्ड नीति में कई पेचीदगियां होने के कारण आम जनता को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्री चुघ ने कहा है कि यदि शासन द्वारा वर्तमान फ्री होल्ड नीति का जनहित में सरलीकरण किया जाता है, तो जहां इससे काफी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। वहीं सरकार को भी राजस्व में भारी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा नजूल भूमि के फ्री होल्ड कराने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने निर्धारित धनराशि भी सरकारी कोष में जमा कराई है। परंतु उनकी फाइलें अभी भी लंबित हैं। श्री चुघ ने मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में शासन स्तर से कार्यवाही करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस संदर्भ में उचित कार्यवाही करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement