छः दिवसीय आर एन सी एच काउंसलर का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

रुद्रपुर। छह दिवसीय आर एन सी एच ए काउंसलर का प्रशिक्षण होटल रुद्रा कॉन्टिनेंटल में आयोजित किया गया। जिसमें कुमाऊं मंडल के समस्त फैमिली प्लानिंग काउंसलर द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा सभी को प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ डॉक्टर हरेंद्र बालक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर एवं डॉ तपन शर्मा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में डॉ अनीता सक्सेना, डॉ कुलदीप यादव, डॉ नरेश उचाना, डॉ. बृजेश द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण बिंदु के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उधम सिंह नगर आयोजित किया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप महर आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement