-->

एसएसपी हरिद्वार ने लापरवाह पुलिस कर्मियों को फटकारा, सुधरने का 07 दिन का अल्टीमेटम दिया 

खबरे शेयर करे -

एसएसपी हरिद्वार ने लापरवाह पुलिस कर्मियों को फटकारा, सुधरने का 07 दिन का अल्टीमेटम दिया

 

​हरिद्वार: एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों (रिकॉर्ड्स) के रखरखाव में मिली कमियों पर एसएसपी ने सख्त नाराजगी जाहिर की और संबंधित प्रभारियों को सुधार के लिए एक हफ्ते की समय-सीमा दी है।

​एसएसपी नवनीत ने प्रधान लिपिक शाखा, हाईकोर्ट सेल, एसआईएस (SIS), डीसीआरबी (DCRB) और गौवंश सेल का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने प्रत्येक कर्मचारी से उनके कार्यों की जानकारी ली और फाइलों के रखरखाव की जांच की।

​इस दौरान शाखाओं में दस्तावेज अपडेट नहीं मिले, जिस पर एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय को 07 दिनों के भीतर सभी अभिलेख पूर्ण कराने के निर्देश दिए वही एसएसपी ने

​लंबित विवेचनाओं पर सख्ती दिखाते हुए प्रभारी को पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण करने को कहा ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।

​साथ ही एसएसपी ने DCRB शाखा को निर्देश दिए कि ‘नेफिस’ (NAFIS) प्रणाली के तहत अभियुक्तों के फिंगरप्रिंट और रेटिना स्कैन की प्रक्रिया को और सटीक बनाने को कहा ताकि अपराधियों की पहचान सुनिश्चित हो सके।

​एसएसपी ने स्पष्ट कहा की कार्यालय स्टाफ समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहे और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​उन्होंने सभी शाखा प्रभारी से हर तीन महीने में कार्यों की समीक्षा करने को कहा और फाइलों को वर्षवार इंडेक्स के अनुसार अपडेट रखने के लिए भी कहा

​निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम निशा यादव, सीओ ऑफिस सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे


खबरे शेयर करे -