एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सर्किल काशीपुर में नियुक्त सभी विवेचकों का लिया OR, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सर्किल काशीपुर में नियुक्त सभी विवेचकों का लिया OR, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण व पुर्नविवेचनाओं का गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु किया गया निर्देशित

कांवड़ मेला व पंचायत चुनाव के मध्यनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने हेतु किया निर्देशित

IT एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमों को तत्काल निस्तारित करने हेतु दिए निर्देश

मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध व ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी वाहन चेकिंग हेतु किया गया निर्देशित।

आज  रात्रि में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा कोतवाली काशीपुर में कोतवाली जसपुर, थाना कुंडा व थाना आईटीआई तथा कोतवाली काशीपुर के विवेचकों का OR लिया गया। बैठक के दौरान, एसएसपी  ने लंबित सभी विवेचनाओं की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने साफ तौर पर निर्देश दिए कि लंबित और फिर से खोली गई (पुनर्विवेचना) दोनों तरह की जांचों को उच्च गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
मुख्य निर्देश कुछ इस प्रकार हैं
कांवड़ मेला ड्यूटी प्रबंधन आगामी कांवड़ मेला के सुचारू संचालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ड्यूटी प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए।

आईटी एक्ट के मामले सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत दर्ज सभी मुकदमों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

साइबर धोखाधड़ी साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतों और लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।

मुख्यालय के अभियान मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की भी समीक्षा हुई। इसमें खासकर साइबर अपराधों की रोकथाम और “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

सड़क सुरक्षा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

एसएसपी  ने इस बात पर जोर दिया कि “अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनता की शिकायतों का समय पर व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी विवेचक यह सुनिश्चित करें कि हर जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के दायरे में रहकर पूरी की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement