डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर विवाद, अधिवक्ता की शिकायत पर फिल्म निर्देशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म का पोस्टर इंडियन फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई ने 2 जुलाई को रिलीज किया था। फिल्म के पोस्टर में ‘मां काली’ को सिगरेट पीते दिखाया गया है। यही नहीं उनके एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा दिखाया गया है। इन्हीं दो चीजों पर विवाद हो रहा है। जिसके बाद यूजर लीना मणिमेकलई को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।
धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक अधिवक्ता की शिकायत पर फिल्म निर्देशक लीना मणिमेकलई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी लीलना मणिमेकलई के खिलाफ जानबूझकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। यूजरों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement