SSP मंजूनाथ टीसी के पुलिसकर्मियों को निर्देश, विशेष अभियान चलाकर गाड़ियों से उतरवाई जायें काली फिल्म

रुद्रपुर। जिले के कप्तान मंजूनाथ टीसी शहर में हो रहे अपराधों पर नकेल कसते दिख रहे हैं। बीते दिनों खटीमा के बैंक लूट प्रकरण व गत दिवस हुई हत्या मामले में पुलिस की बेहतरीन कार्यप्रणाली देखने को मिली है। वहीं अब एसएसपी मंजूनाथ टीसी गाड़ियों पर काली फिल्म को लेकर सख्त रुख अपना रहे हैं। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है जिलेभर में गाड़ियों पर काली फिल्म आदि लगाई जाने की सूचना मिल रही है। जिसपर पुलिस सख्त रुख अपनाये। एसएसपी ने कहा कि जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर पुलिस द्वारा गाड़ियों पर काली फिल्म लगाने वालों का चालान किया जाये और काली फिल्म को शीशे से उतारा जाये। पुलिसकर्मी तत्परता से यह कार्य करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement