यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त कप्तान, नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले 6 वाहनों को सिडकुल चौकी ने किया सीज

रुद्रपुर। जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा रुद्रपुर की स्थानीय जनता एवं राज्य में आने वाले पर्यटकों एवं चारधाम यात्रा के यात्रियों के लिए सुगम यातायात की व्यवस्था के दृष्टिगत रात्रि 11 बजे से सुबह 07 बजे तक भारी वाहनो के रूद्रपुर शहर में नो एंट्री के आदेश निर्गत किए है। आदेश के अनुपालन में चौकी सिडकुल पंतनगर द्वारा सिडकुल चौक पर नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले 6 भारी वाहनों को सीज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनो के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement