अघोषित विद्युत कटौती को लेकर विद्युत अधिकारियों से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल

रामनगर। बाजार क्षेत्र से युवा व्यापारियों का एक समूह बिजली की अघोषित कटौती एवं रामनगर को पर्यटन क्षेत्र के कोटे में डालने के संदर्भ में विद्युत अधिकारियों से शांतिपूर्ण वार्ता हेतु मिला। विद्युत अधिकारियों द्वारा युवा व्यापरियों को अघोषित बिजली कटौती कम करने का आश्वासन दिया गया एवं रामनगर विभाग द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को रामनगर क्षेत्र के कैटेगरी बदलने के लिए एक पत्र भी लिखा गया उक्त वार्ता में रामनगर क्षेत्र के शलभ मित्तल, अतुल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शिवि अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, प्रतीक मित्तल, प्रखर मित्तल, आशीष मित्तल, प्रवीण गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement