रुद्रपुर। जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त होते दिख रहे हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिलेभर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में वांछित 8 गैंगस्टा को जल्द से जल्द पकड़ा जाये और 22 गैंगस्टर की संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही को अमल में लाया जाये। एसएसपी दफ्तर में बैठक के दौरान आईपीएस डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।
वसुन्धरा दीप से खास बातचीत एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वांछित चल रहे 8 गैंगस्टर को पकड़ने के लिए निर्देशित कर दिया है व अन्य 22 गैंगस्टर की संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही को भी अमल में लाया जा रहा है। जिले में किसी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कार्य करती रहेगी।
जिले के GANGSTER पर सख्त SSP डॉ. मंजूनाथ, फरार 8 गैंगस्टर को जल्द पकड़ने के निर्देश, 22 की होगी संपत्ति जब्त





