एस सी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में फिर किया शानदार प्रदर्शन । , बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शतप्रतिशत

एस सी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में फिर किया शानदार प्रदर्शन । , बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट रहा शतप्रतिशत

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुडिया आईएमटी के विगत दिवस आए परीक्षा परिणामों में संस्थान के छात्रों व छात्राओं ने पुनः अभूतपूर्व प्रदर्शन को दोहराते हुए कुमाऊ विश्वविद्यालय में संस्थान का परचम लहराया है| उक्त जानकारी देते संस्थान के यूजी विभाग की प्राचार्य डाक्टर निमिशा अग्रवाल ने बताया कि बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के परिक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है । उक्त कक्षा में प्रतीक्षा शर्मा ने सार्वाधिक 73.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मान्या अरोरा 71.40 के साथ दितीय , ऋतिक कुमार ने 71.20% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । वही श्रृष्टि शर्मा 70.40 एवम अमित कुमार गुसाईं 69.20 अंको के साथ के क्रमशः चतुर्थ एवम पंचम स्थान पर रहे। अन्य विद्यार्थियों ने भी कक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। यहां बताते चले की संस्थान के विद्यार्थी लगातार अपनी अपनी कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए निरंतर विश्वविद्याल स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर रहे है।
विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, संस्थान के निदेशक (एकेडमिक), प्राचार्य यूजी, प्राचार्य लॉ, निदेशक (प्रशासन), रजिस्ट्रार (यूजी/पीजी),डीएसडब्लू, उप प्राचार्य यूजी एवम समस्त डीन सहित सभी फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्वल भविश्य की कामना की है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement