फरार पुलिस ने छह फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

फरार पुलिस ने छह फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

 

दिनेशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर छह फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बीते रात में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया। इस दौरान वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विश्वजीत विश्वास, पुलीन सरकार, सुभाष बाला, हृदयेश कुमार सिंह, विशाल शील व आरती को गिरफ्तार कर न्यालय भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चौकी प्रभारी जयनगर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार भट्ट, लोकेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक बलराम सिंह सागर, जीवन चन्द्र जोशी, होशियार सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement