श्री सांई ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के विद्यार्थियों ने निकाली चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता रैली

श्री सांई ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के विद्यार्थियों ने निकाली चाइल्डहुड कैंसर जागरूकता रैली

जसपुर। श्री सांई ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन महुवाडाबरा जसपुर के नर्सिंग एवं बी.फार्मा., डी. फार्मा. के विद्यार्थियों द्वारा विश्व चाइल्डहुड कैंसर दिवस पर जसपुर में ठाकुरद्वारा चुंगी से लेकर सुभाष चौक तक रैली निकाली, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तम्बाकू के सेवन न करने तथा शराब तम्बाकू आदि दुव्यसनों से बचने के लिए अपील की गई। छात्रों ने स्लोगन बनाकर समाज के हर वर्ग के लोगों को जागरूक करने का अतुल्य प्रयास किया और इस भंयकर जानलेवा बीमारी से बचने के उपाय नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताने का प्रयास किया। नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाले नर्सिंग एवं डी. फार्मा., बी. फार्मा. के विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए चैयरमैन राजकुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर निदेशक अवनीश कुमार, प्राचार्या डॉ. ममता सिंह, प्रो. सुमित पाठक, मौहम्मद सलमान, प्रज्ञा चौधरी, प्रो. अतुल शर्मा, प्रो. कौशल कुमार, मुबीन अहमद, नेहा शर्मा, प्रीति, प्रतिभा, तरूण शर्मा, मयंक कुमार, अंकिता आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement