पुलिस ने स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

जसपुर। 23.80 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में जसपुर कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में नशा तस्कर मौहम्मद तालिब को चाँद टेंट हाउस के पास ख़ाली प्लॉट से चाँस रिकवरी में 10.90 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर सुनील कुमार पुत्र हरफूल सिंह को मोहल्ला नत्था सिंह जसपुर से चाँस रिकवरी में 12.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त मौहम्मद तालिब के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में पूर्व में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है, जबकि सुनील कुमार के विरुद्ध भी थाना जसपुर में पूर्व में स्मैक तस्करी का एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, चंदन सिंह, जावेद मलिक, ललित सिंह, कांस्टेबल अनुज वर्मा, जमशेद अली, दीपक जलाल व राजकुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement