ग्राफिक ऐरा से पढ़कर घर लौट रहे छात्रों पर नशेड़ियों का हमला, एक के सिर पर आई चोट

हल्दूचौड़। ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी कैंपस से पढ़कर अपने घर लौट रहे चार छात्रों को रोक कर नशे के लिए पैसे मांग रहे तीन युवकों ने डंडों व लोहे रॉडों से हमला बोल दिया। हमले में घायल एक छात्र का सिर फट गया है। जैसे तैसे छात्र भागकर दोबारा ग्राफिक ईरा पहुंचे और बाद में वहां से उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। घायल सचिन रावत ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी है।
मिली जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ स्थित ग्राफिक ऐरा कैंपस से पढ़ाई करने के बाद आज दोपहर सचिन रावत, रक्षित चिलवाल, प्रबल पाल और दिव्यांशु दरमवाल अपने घरों के लिए रवाना हुए थे। मोटाहल्दू से देवलचौड़ जाने वाले रास्ते में जंगल में सचिन रावत को मयंक पाठक, रजत भंडारी, व उदित नेगी ने रोक लिया। आरोप के मुताबिक तीनों युवकों सचिन से नशे के लिए रूपये मांगे। मना करने पर वे मारपीट पर उतारू हो गए। तीनों ने सचिन को डंडो और लोहे की रॉड से मारा। जिससे उसका सिर फट गया। उन्होंने सचिन से रूपये भी छीन लिए। तीनों ने उससे कहा कि वे अपने दूसरे साथियों को बुलाए वर्ना वे उसे और मारेंगें। इसके बार मजबूर सचिन ने प्रबल को कॉल कर मोटाहल्दू बुलाया रक्षित और दिव्यांशु के साथ प्रबल मौके पर पहुंचे। वे गाड़ी से उतर ही रहे थे कि हमलावर युवकों ने उन पर भी डंडों व रॉड से हमला कर दिया। वे किसी तरह जान बचाकर ग्राफिक ईरा कैंपस की ओर भागे। जहां एक प्राध्यापक से उन्होंने पूरी घटना कही। बाद में कालेज से ही उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया गया। देवलचौड़ निवासी सचिन ने हल्दूचौड़ पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement